Breaking

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

यूपी कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां का आज वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर हो रही अंत्येष्टि, सीएम योगी डिप्टी सीएम ने जताया शोक...

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां जितना देवी (85 वर्ष) का गुरुवार रात निधन हो गया। वे फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित थीं और लखनऊ स्थित केजीएमयू के शताब्दी में उनका इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी स्थित पैतृक गांव फत्तेहपुर खौदा ले जाया जा रहा है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्रियों ने भी सुभासपा प्रमुख की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।ओपी राजभर ने निधन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर देते हुए लिखा कि मेरी मां अब नहीं रही। पिछले दिनों राजभर मां को देखने अस्पताल गए थे। आज की पोस्ट के साथ उस तस्वीर को भी राजभर ने लगाया है।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने शोक जताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जी की पूजनीय माता जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को विपदा की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments