Breaking

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिजनों से की मुलाकात

गाजीपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने पैतृक आवास यूसुफपुर पहुंचे। इस दौरान स्वजनों से मिलकर उन्‍होंने शोक संवेदना प्रकट की। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पर किसी को भरोसा नहीं है। हाईकोर्ट के सिटिंग न्यायाधीश की जांच से ही न्याय संभव है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताया था। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।
मी‍ड‍िया से बातचीत में स्‍पष्‍ट किया कि वह परिवार के सदस्यों से मिलकर दुख बांटने आए हैं। मुख्तार अंसारी ने जहर देने की शिकायत की थी। उम्मीद है कि सरकार इस आरोप पर सच्चाई सामने लाएगी। कस्टोडियन डेथ में यूपी आगे हैं। न्याय देना सरकार की जिम्मेदारी है। मंहगाई, किसान हित, पेपरलीक आदि समस्या है। सरकार राजनीतिक लाभ के लिए घटनाएं करा रही है।मुख्‍तार के समर्थन में उन्‍होंने कहा कि दूर बैठे लोग छवि नहीं जानते हैं। मुख्तार की छवि वैसी नहीं थी, जैसा बताया गया। आम जनमानस इसे स्वाभाविक मौत नहीं मान रही है। भारत सरकार पर आरोप लगा है। अमेरिका और कनाडा की घटना सबके सामने है। मुख्तार अंसारी जनता के सेवक रहे हैं। लोकतंत्र में वह जनता के दुख में शामिल होते थे। केशव प्रसाद की भाषा बता रही है कि उनसे बडा कोई गुंडा नहीं। बीजेपी दोबारा आ गयी तो चार साल की नौकरी हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments