पटना: बिहार के पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इससे बाराती और घराती पक्ष के लोगों के बीच बवाल हो गया। दुल्हन ने दावा किया कि उसकी शादी किसी और से होने जा रही थी और वर पक्ष ने पूर्व में लड़का कोई और दिखाया था। यानी कि दूल्हे की शक्ल उस लड़के से नहीं मिलती है, जिसे उसे पहले दिखाया गया था। लड़की वालों ने शादी से इनकार करते हुए लड़के वालों से उपहार में दिए एक लाख रुपये लौटाने की बात कही। इसके बाद भारी बवाल मच गया। वर पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और लड़की वालों को भगा दिया। यह मामला पटना जिले के फतुहा का है। दुल्हन के परिवार वालों ने फतुहा पुलिस थाने में बुधवार को नामजद शिकायत दर्ज कराई। लड़की का परिवार दीदारगंज थाना इलाके के गुलमहिया बाग का रहने वाला है। उनका आरोप है कि अपनी बेटी की शादी फतुहा थाना इलाके के नोहटा निवासी स्व.झिम्मी यादव के बेटे राहुल के साथ तय की हुई। इस दौरान शादी के कारण उपहार स्वरूप एक लाख के गिफ्ट भी वर पक्ष को दिए गए थे। जब कन्या पक्ष वाले लड़के को देखने गए तो वर पक्ष ने होने वाले दूल्हे राहुल के दूसरे भाई को दिखाकर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया। दुल्हन के मना करने पर वर पक्ष वाले मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे उस घर में शादी नहीं करनी है, उसके रुपये लौटाए जाएं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को बातचीत से सुलझाने की भी कोशिश की जा रही है।
गुरुवार, 11 अप्रैल 2024
बिहार / ठनका दुल्हन का माथा, दूल्हे की शक्ल नहीं आई पसंद, नहीं हुई शादी

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments