Breaking

बुधवार, 24 अप्रैल 2024

बरेली / 5 स्टार होटल के पार्टी में जाम के बाद हुआ झाम, व्यापारी के बेटे को होटल के छत से फेका नीचे,

5 स्टार होटल के पार्टी में जाम के बाद हुआ झाम, व्यापारी के बेटे सार्थक को होटल के छत से फेका नीचे, गंभीर रूप से घायल सार्थक का चल रहा इलाज, बाप बेटे के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज

 बरेली में एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई मारपीट की घटना में पिता पुत्र के द्वारा एक व्यापारी पुत्र को होटल की छत से नीचे फेके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में पांच सितारा होटल की छत से युवक को धक्का दे दिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और जिसमें दोनों पक्षों के विवाद को देखा जा सकता है।मामला बरेली के एक पांच सितारा होटल का है। जहा प्री वेडिंग पार्टी चल रही थी। बताया जाता है कि पार्टी में जाम भी छलके थे, जिसके बाद होटल के पार्किंग छत पर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक कारोबारी के बेटे को छत से नीचे धक्का दे दिया गया। घायल शख्स का नाम सार्थक अग्रवाल है, जो केमिकल सप्लाई कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट संजय अग्रवाल का बेटा है।जिसके बाद आसपास के लोग सार्थक को अस्पताल ले गए। उनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि उनके सीने और सिर पर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सार्थक अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल ने कहा कि उनका आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि न तो उन्हें और न ही उनके बेटे को इस बारे में कोई जानकारी है कि वे लोग कौन थे।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मारपीट के बाद आरोपी ने सार्थक को थप्पड़ मारा और फिर छत से धक्का दे दिया। सार्थक के घायल होते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी पर नशे में होने का आरोप लगाया गया है। इज्जतनगर पुलिस ने मामले में सतीश अरोरा और उसके बेटे रिदम अरोड़ा पर मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments