Breaking

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ( रजि0) लखीमपुर खीरी की बैठक संपन्न

● 05 मई को लखीमपुर में कायस्थ निकालेंगे मतदाता जागरूकता रैली

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ( रजि0) लखीमपुर खीरी की एक आवश्यक बैठक आज यहां बहादुरनगर स्थित संस्था कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉ0 ओ0 पी0 श्रीवास्तव ने की एवं संचालन संस्था महामंत्री अनूप कुमार सिंह ने किया। 
भगवान चित्रगुप्त की स्तुति के बाद अध्यक्ष डॉ0 श्रीवास्तव की अनुमति से शुरू इस बैठक में महामंत्री श्री सिंह ने चित्रगुप्त पुरम स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में विगत 7 अप्रैल को संस्था द्वारा संपन्न हुए सफल होली मिलन समारोह का सम्पूर्ण विवरण दिया। जिस की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आगामी कार्यक्रमों को और अधिक सफल बनाने के लिए संस्था पदाधिकारी संकल्पित भी हुए। इसके अलावा अब तक के आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष श्री लोकेन्द्र ने दिया, संस्था के विस्तार एवं सदस्यता बढ़ाने पर विमर्श, कायस्थ धर्मशाला निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने हेतु कार्ययोजना पर विमर्श बैठक के प्रमुख बिंदु रहे। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु एक ठोस कार्ययोजना तैयारते हुए संस्था द्वारा आगामी 05 मई को शहर के प्रमुख मार्गों पर मतदाता जागरूकता रैली निकालने का निश्चय किया गया। इस रैली का संयोजन नितिन श्रीवास्तव करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे, आर0 के0 सिंह,  संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रविकांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना 'मुकेश' सचिव कवि कुलदीप श्रीवास्तव समर, नवीन सक्सेना, मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संस्था मीडिया प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments