Breaking

बुधवार, 6 मार्च 2024

नारी शक्ति वंदन पदयात्रा एवं स्कूटी रैली का किया गया आयोजन

प्रयागराज भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा  शहर की तीनो विधानसभा में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा एवं स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।इसी क्रम में शहर दक्षिणी में घंटाघर स्थित छुन्नन गुरु जी की प्रतिमा से जानसेनगंज चौराहे तक शिखा खन्ना जी के नेतृत्व में पदयात्रा का अयोजन किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सुरक्षा,सम्मान, और  राजनैतिक अधिकार दिया गया और हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त किया गया और आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान में देश की नई संसद का शुभारंभ नारी शक्ति वंदन अधिनियम से किया और मोदी सरकार की हर योजनाओं में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ध्यान रखा गया और आगे कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में विजय मोदी का लक्ष्य साध कर विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं ने अपना कदम बढ़ा दिया जो हर बूथो पर कमल खिलाकर मोदी सरकार की हैट्रिक लगाएगा
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने नारी सशक्तिकरण के लिए बहुत कार्य किया है, हम महिलाएं हैं  आगे बढ़कर के इस बार संकल्प लेते हैं कि हम महिलाएं 2024 में रिकार्ड मतों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जिताकर सदन में पहुंचाएंगे। और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे।इसी क्रम में शहर पश्चिमी में भी सोनी गुप्ता जी के नेतृत्व मे पदयात्रा का अयोजन किया गया। शहर उत्तरी में विशाल स्कूटी रैली का अयोजन स्वरीका जी के नेतृत्व में किया गया।जिसमे मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया ने बताया कि पदयात्रा एवं स्कूटी रैली में में एनजीओ की सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही महिलाएं, महिला डॉक्टर, अधिवक्ता, एवं समाज की प्रबुद्ध जीवी महिलाओं ने भाग लिया इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर,क्षेत्रिय मंत्री वंदना सिंह,मंडल अध्यक्ष प्रिया कैथवास, स्मृति श्रीवास्तव ,आभा सिंह, नम्रता चौरसिया, पूनम, बबीता जायसवाल, काजल कैथवास, एवं सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments