Breaking

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

भारत विकास परिषद लखीमपुर शाखा का वार्षिक चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बनीं रुचि ऋतुराज वाजपेयी

● होली मिलन समारोह में खुशियों में सराबोर हुई BVPलखीमपुर शाखा

लखीमपुर। बीती शाम भारत विकास परिषद , लखीमपुर शाखा की आम बैठक (वार्षिक चुनाव) एवं होली मिलन का कार्यक्रम स्थानीय होटल ला ग्रेस में सम्पन्न हुआ।  सभा का आरम्भ  भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पणएवं दीप प्रज्वलन  के साथ ही वन्दे मातरम गान से हुआ।                                         
        शाखा अध्यक्ष डॉ.राजवीर सिंह ने वर्ष पर्यन्त किए गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु सभी कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन कैम्प , मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प सहित अनेक उत्कृष्ट कार्यों हेतु  लखीमपुर शाखा की अवध प्रान्त में एक अलग पहचान है। शाखा सदस्यों को सत्र 2023-24 में  सहयोग हेतु , माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  शाखा सचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा आज के कार्यसूची का विवरण प्रस्तुत किया गया एवं इस वर्ष की उपलब्धियों , किए गए कार्यों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष राम जनम बरनवाल ने इस वर्ष की आमदनी व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात ज़िला समन्वयक  रमेश कुमार वर्मा ने शाखा की उपलब्धियों की समीक्षा की तथा भविष्य के कार्यक्रमों एवम् उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। निवर्तमान कार्यकारिणी की भूरि भूरि प्रशंसा की। होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने होली गीतों पर खूब डाँस व मस्ती कर फूलों की होली खेली। इसके पश्चात  चुनाव के लिए विशेष रूप से आमंत्रित संगठन से आये हुए चुनाव पर्यवेक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया में रुचि ऋतुराज बाजपेयी  को अध्यक्ष, प्रबोध कुमार शुक्ला को सचिव एवं रवीन्द्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों एवं वर्तमान कार्यकारिणी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं उनको मंच पर स्थान प्रदान किया। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं शाखा को सूचारु रूप से चलाने के लिए मार्गदर्शन दिये। कार्यक्रम में परिषद की वरिष्ठ सदस्या एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, प्रान्तीय पदाधिकारी रमेश कुमार वर्मा, नरेश चंद्र वर्मा, शाखाध्यक्ष डॉ.राजवीर सिंह, सचिव डॉ.पी .के .गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामजन्म बरनवाल, महिला संयोजिका रेखा शुक्ला,  हरिप्रकाश त्रिपाठी, मधुलिका त्रिपाठी, उमा पितरिया, डॉ.डी एन मालपानी , पवन शुक्ला, सतीश टण्डन, ज्ञानेन्द्र सक्सेना, अखिलेश सिंह, संजय अग्रवाल, पंकज मित्तल, संजय गुप्ता, दिव्येश मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, अमित सिंह, प्रांजल शुक्ला, विपिन भारद्वाज सहित तमाम सदस्य शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments