प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रयागराज महानगर, क्षेत्र, प्रदेश महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारी, पार्षद, मण्डल पदाधिकारी, महिला अधिवक्ता, स्वयं सेवी संस्था, प्रबुद्ध गण, एनजीओ के सामाजिक क्षेत्र मे कार्य कर रहीं सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला मोर्चा नेतृत्व द्वारा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें भाजपा सरकार की नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे पहलुओं को केंद्र में रखा जाएगा। इसी क्रम में प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में उक्त कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन एवं नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके प्रयासों के पहलुओं को केंद्र में रखते हुए "शक्ति वंदन दौड़" का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की बहनों सहित इस दौड़ में समाज के विभिन्न महिलाएं, विभिन्न पदों पर रहने वाली महिलाओं, वकीलों, खेलकूद में प्रतिभाग लेने वाले बच्चों और मुस्लिम महिलाओं व ई-रिक्शा चलाने वाली महिलाओं ने भी भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति धन्यवाद ज्ञाप किया और कहा कि मोदी जी ने नारी सशक्तिकरण के लिए बहुत कार्य किया है, हम महिलाएं हैं जो आगे बढ़कर के इस बार प्रण लेते हैं कि हम महिलाएं आगे बढ़कर के मोदी जी को पुरुषों से ज्यादा वोट देंगी और उनका 2024 में रिकार्ड मतों से सदन में पहुंचाएंगे। जिससे कि आगे 2024 में जब वह प्रधानमंत्री बने तब उसके बाद वह हम महिलाओं के लिए और अच्छे कार्य कर सकें, जिससे कि हम सब अपने घर के साथ-साथ अपना जीवन यापन भी कर सके और देश को भी मजबूत करने में अपना योगदान दे सकें। सभी ने दौड़ का प्रारंभ सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर से सुभाष चौराहा तक "एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ मोदी के नाम" का नारा लगाते हुए दौड़ लगाई। इस दौड़ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व संयोजक डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व जिला अध्यक्ष शिखा रस्तोगी भी इस दौड़ में शामिल रहे। दौड़ में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से माया द्विवेदी, वंदना सिंह, मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, रीता सिंह, दुर्गेश नंदिनी, आभा सिंह, स्मृति श्रीवास्तव, गीता विश्वकर्मा, अर्चना शुक्ला, शिखा खन्ना, रिचा यादव, वंदना शर्मा सहित जिले के पंद्रह मंडलों के पदाधिकारी व सदस्यों ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
मंगलवार, 5 मार्च 2024
Home
/
जनपद
/
नारी शक्ति वंदन मैराथन मैं खूब दौड़ी महिलाए एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ मोदी के नाम
नारी शक्ति वंदन मैराथन मैं खूब दौड़ी महिलाए एक दौड़ राष्ट्र के नाम और एक दौड़ मोदी के नाम

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments