Breaking

शनिवार, 9 मार्च 2024

नैनी जेल में महिला बंदियों के लिए चली “सेहत की पाठशाला”


प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में आज "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के मौके पर महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। "वात्सल्य सेवा समिति" की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की सेहत पर फोकस किया। महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुरूप दवाईंयां भी उपलब्ध कराई गई।महिला बंदियों के लिए सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किया गया। वात्सल्य अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने महिलाओं के स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए।
डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा “यदि महिलाएं पर्सनल हाईजीन पर ध्यान दें तो उन्हें कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। सुबह उठकर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इससे शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकती हैं।” वंदना सिंह व शिखा खन्ना ने भी महिलाओं को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। इस मौके पर रजिया, रंजना, सूर्यकांत त्रिपाठी के अलावा अन्य मौजूद रहे। जेलर ओमप्रकाश व जेल के CMO डॉ. वेद प्रकाश ने आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments