Breaking

रविवार, 3 मार्च 2024

खीरी जनपद में 100 से ज्यादा जगहों पर लगेंगी आकांक्षा पेटी


● लखीमपुर खीरी। आकांक्षा पेटी जिले के 100 से अधिक स्थान पर लगाई जाएगी। जिसमें आम जनमानस सरकार और भाजपा के लिए अपने सुझाव दे सकता है। सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है और जो सुझाव मिलेंगे उन्हें भी बीजेपी मेनिफेस्टो में रखेगी। यह बात प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में कहीं। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं और दिए गए लाभ के बारे में भी बताया।
जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हमने संकल्प पत्र जारी किया था। जिसमें 2014-2019 में संकल्प पत्र अर्थात शपथ पत्र जिसके माध्यम से हमने जो भी कहा उसे पूरा किया है और यह आप सबके सुझाव इस संकल्प पत्र में शामिल होंगे। जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा 500 वर्षों के बाद अयोध्या में कोर्ट के आदेश पर श्री राम लला विराजमान हुए हैं। इसी के साथ जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। इसके साथ तमाम योजनाओं की जानकारी पत्रकारों को दी गई। जिला अध्यक्ष ने कहा जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के 10 वर्षों के शासनकाल में 160000 83 पीएम आवास दिए गए हैं। 8029 मुख्यमंत्री आवास 484000 446 किसान सम्मन निधि जिले में दी गई है। इसके साथ सड़क मेडिकल कॉलेज के अलावा विकास के तमाम कार्य पूरी किए गए हैं। इससे पहले की 65 साल की सरकारों में देश को जुमलेबाजी में रखकर जनता को भ्रमित किया गया। हम लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं। 5 मार्च को नगर में महिला मोर्चा द्वारा स्कूटी बाइक रैली निकाली जाएगी। 6 मार्च को सभी मंडलों पर प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण होगा। महिला मोर्चा द्वारा देश किया पर आधी आबादी का ख्याल रखने के लिए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तथा विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा अमृत काल में आने वाले 25 वर्षों में भारत को हर क्षेत्र में इतना विकसित कर दिया जाएगा तथा इतना मजबूत कर दिया जाएगा, कि कोई विदेशी भी आंख उठाकर नहीं देख सकेगा। प्रेस वार्ता को जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने भी संबोधित किया। प्रेस वार्ता में शामिल प्रमुख नेताओं में जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, संतोष कुमारी, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, जिला मंत्री उमेश शुक्ला, बृजेश सिंह मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments