Breaking

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

कौशांबी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

● कौशांबी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ भारतीय किसान यूनियन भानु का किसान पंचायत।
         
कौशांबी जिले के नेवादा ब्लाक अंतर्गत ग्राम बहुंग्रा में भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की किसान पंचायत जिलाध्यक्ष राजू सिंह सिंह को अध्यक्षता में शुरू किया गया।पंचायत में ग्राम सेवढ़ा,रेही, चिरारी,रानीपुर,बल्हेपुर,किशुनपुर अंबारी,हसीमपुर किनार,आदि आस पास के ग्रामों के किसानों ने भाग लिया।पंचायत में किसानों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खूब ललकारा।और जिला को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कन्या ने भी कहा की सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान किसानों तक नही पहुंच पाते है।वह केवल कागजों में ही सीमित रह जाता है।जिलाध्यक्ष ने नारी को मिलने वाली सम्मान किसान महिलाओं को दिला कर रहेंगी।मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव एवम जिला कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ सलाहकार अयोध्या प्रसाद यादव ने किया।जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा की पंचायत में काफी सिकायते किसानों द्वारा सामने लाई गई।जिसमे प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चो को मिलने वाली सुविधा का सही तरीके से वितरण न करना।किशुनपुर ग्राम में प्रधान द्वारा नाली का निर्माण न कराना,ग्राम के सड़को पर ओवरलोड बालू परिवहन के कारण रास्ता और खेतों का नुक्सान होना,पेंशन,आवास ,सौचालय जैसी समस्या आई।जिलाध्यक्ष ने कहा की हमे जिला को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास करना है।और इसके लिए भानु संगठन हमेशा लड़ाई लड़ता रहेगा।राजू सिंह ने कहा कि चाहे जो भी विभाग हो भ्रष्टाचार और दलाली के बिना कोई भी कार्य नही होता है।चाहे चिकित्सा विभाग हो,चाहे शिक्षा विभाग हो,चाहे समाज कल्याण विभाग हो,चाहे खनन विभाग हो, चाहे प्रशासनिक विभाग हो सबमें भ्रष्टाचार रूपी दानव बैठे है।योगी जी सपनो को चूर करने में कौशांबी जिला के अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।खुले आम बालू का अवैध खनन जिला में किया जा रहा है।ओवरलोड परिवहन करते हुए ट्रक और डंफर फर्राटे मार रहे है। हा इतना तो जरूर देखने को मिलता है की इन ओवरलोड गाड़ियों के इंतजार में कौशांबी पुलिस मुस्तैद रहती है शायद गिनती गिनने के लिए।जिलाध्यक्ष ने कहा की एक हफ्ते का वक्त में चायल सर्किल में देखा जाएगा की कितनी कार्यवाही हुई।संगठन के किसान नजर रख रहे की किस क्षेत्र से कितना अवैध खनन हो रहा है और कितना ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है।अधिकारियों से जवाब मांगेगा भारतीय किसान यूनियन का भानु संगठन। पंचायत मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कन्या जिला महासचिव बिरेंद कुमार,तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद,तहसील अध्यक्ष महिला सुनीता देवी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा दिवाकर कुशवाहा,ग्राम अध्यक्ष दसरथ लाल,आदिसैकडो महिला एवं पुरुष किसान भाई बहन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments