Breaking

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

रानी रेवती देवी कॉलेज में श्री राम रुपसज्जा आयोजित हुई एवं शोभा यात्रा निकाली गई

प्रयागराज विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी स. वि. नि. इंटर कॉलेज, राजापुर  मे श्रीराम रुप सज्जा एवं शोभा यात्रा का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
    विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यालय के विशाल सभागार में राम रुप सज्जा कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर द्वादश तक लगभभ 270 छात्र-छात्राओं ने श्री राम, लक्ष्मण एवं माता सीता का रुप धारण कर प्रभु श्रीराम दरवार की सुन्दर झाँकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सम्मुख दीपार्चन एवं पुष्पार्चन से हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रस्तुत करते हुये कहा कि प्रभु श्रीराम का जन्मकाल लगभग 5100 ई0 पूर्व बताया जाता है,भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है, धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान दिया गया है, आज हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि 500 वर्ष के लम्बे इन्तजार के बाद अयोध्या में उनकी वापसी हो रहीं है। । इसी क्रम में विशिष्ट अतिथिगणों एम. एस. बाजवा एवं श्याम नारायण राय द्वारा रामरुप झाँकी पर वेदद्ध्वनि के साथ पुष्पवर्षा की गई। तत्पश्चात् लव एवं कुश की झाॅकी को सुंदर अंदाज में भैया बहनो ने प्रभु श्रीराम की कथा अपने मधुर वाणी में गीत के माध्यम से प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय से मातृ शक्तियों द्वारा श्री राम जी की पूजा अर्चना एवं आरती के पश्चात् एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में लगभग 1700 की संख्या में छात्र-छात्राए शामिल हुये जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक बैंड के माध्यम से यात्रा में रोचकता प्रदान की। यह यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर राजापुर तिराहा से होकर हनुमान मंदिर चौराहा होते हुये ए जी आफिस चैराहे होकर पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान जी की मनमोहक झाॅकी प्रस्तुत की गई। यात्रा में रथ, घोड़े आदि पर भी छात्र-छात्राओं ने सुन्दर झाॅकी प्रस्तुत की। यात्रा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेेेकर इस यात्रा में सहभाग किया, राम भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी छात्र-छात्राए इस शोभा यात्रा को लेकर काफी उत्साहित रहें। इस भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा में विद्यालय के समस्त आचार्य, आचार्यां बहिने एवं समाज के अनेेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments