हलियापुर - सुल्तानपुर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए एक महिला ने मुंबई से अयोध्या तक पैदल पदयात्रा पर निकल पड़ी। मुंबई की मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली शबनम शेख सर पर हिजब हाथों में रामध्वज लेकर अपने दोस्त रमनराज शर्मा, विनोद पांडे, शुभम गुप्ता के साथ मुंबई से पैदल यात्रा करते हुए भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या बॉर्डर पर पहुंची, जहां उनके स्वागत के लिए पहले से ही खड़े जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सैनी गांव निवासी कांग्रेस नेता अरविंद सिंह त्रिलोकचंदी (बबलू सैनी) की अगवाई में दर्जनों लोगों ने राम भक्त शबनम शेख व उनके दोस्तों का इस्तकबाल करते हुए जोरदार स्वागत किया। राम भक्त राम भक्त शबनम शेख द्वारा बताया गया कि हम आज यहां 39 दिन में पहुंचे है हमें एमपी यूपी समेत हर जनपद में लोगों ने प्यार व आशीर्वाद मिला। वही कांग्रेस नेता अरविंद सिंह त्रिलोकचंदी (बबलू सैनी) ने राम भक्त शबनम शेख का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अभी तक की हिंदू मुसलमान की एकता सुनाई देती थी लेकिन आज मुंबई की रहने वाली शबनम शेख ने इसे चरितार्थ किया है। आज हम लोगों ने इनके स्वागत के साथ-साथ उनकी यात्रा मंगलमय होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
सोमवार, 29 जनवरी 2024
Home
/
धार्मिक
/
मुंबई की मुस्लिम रामभक्त शबनम शेख का अयोध्या बॉर्डर पर कांग्रेस नेता ने किया स्वागत
मुंबई की मुस्लिम रामभक्त शबनम शेख का अयोध्या बॉर्डर पर कांग्रेस नेता ने किया स्वागत

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
धार्मिक
Tags:
धार्मिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments