Breaking

सोमवार, 8 जनवरी 2024

शाहजहांपुर / शिक्षकों के सात सदस्यीय दल ने किया बौद्ध विहार का भ्रमण

मौर्य काल में भारत से देश विदेश तक फैला बौद्ध धर्म : डॉ प्रदीप वैरागी 

पुवायां, शाहजहांपुर। शनिवार को डॉ प्रदीप वैरागी के नेतृत्व में शिक्षकों का एक सात सदस्यीय दल श्रीलंकाई ट्रस्ट द्वारा संचालित फर्रुखाबाद के संकिसा स्थित बौद्ध विहार पहुंचा।
जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के पूर्व जन्मों के अवतार और मौर्य काल में बौद्ध दर्शन और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं तथा सुदूर देशों तक नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों के माध्यम से बुद्ध धर्म का भारत से श्रीलंका,चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया और मध्य एशिया तक प्रचार-प्रसार से सम्बंधित तमाम जानकारियां संग्रहीत कीं।
बुद्ध विहार संकुसा के सहयोगी कार्यकर्ता सुधीर कुमार ने बताया कि श्री लंका, युगांडा, इंडोनेशिया, तिब्बत सहित आदि देशों द्वारा यहां संयुक्त रूप से स्तूप की स्थापना की गई है।
जिसके दर्शनार्थ देश -विदेश से भी बौद्ध धर्म के अनुयायी यहां प्रतिवर्ष आते हैं। इससे पूर्व शैक्षिक दल ने मोहम्मदाबाद स्थित बाबा नीम करौली महाराज की तपोस्थली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ शिक्षक पवनसुख मिश्रा, गोविन्द त्रिवेदी, राजेश बाबू, डीपी वर्मा,अभय सिंह यादव, देवेंद्र शुक्ला, दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments