Breaking

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

हिंदी वैश्विक यात्रा "बुलंदी पर हिन्दी" ने सफलतम तीस घंटे किए पूरे, रिकॉर्ड बनाने को जारी है आयोजन

दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन को बुलंदी साहित्यिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी से बुलंदी पर हिंदी के नाम से आयोजित किया जा  रहा है, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को अग्रसर यह आयोजन अब तक सफलतम तीस घंटे पूर्ण कर चुका है। देश विदेश से सैकड़ों कवि कवियत्रियों की सहभागिता वाले इस आयोजन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा सफलता उपरांत विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

बुलंदी के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज प्रकाश एवं बुलंदी की मेहनतकश टीम द्वारा चौबीसों घंटे जुटकर देश विदेश के कवि एवं कवियत्रियों के जुड़ाव और सुव्यवस्थित सहभागिता द्वारा तीसरे विश्व कीर्तिमान की स्थापना के लिए बुलंदी पर हिन्दी वर्चुअल कवि सम्मेलन का सफल संयोजन किया जा रहा है। पूर्व में भी बुलंदी संस्था द्वारा वर्ष 2021 और 2022 में क्रमशः 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड  बनाया जा चुका है जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। 

बुलंदी पर हिन्दी आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी  प्रतिभागियों, आयोजकों में अपार हर्ष एवं उत्साह के साथ साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेने के प्रति अथक विश्वास का माहौल व्याप्त है और सभी पूर्ण मनोयोग से उक्त आयोजन की सफलता के लिए दिन रात जुटे हुए हैं जिसका सद्परिणाम है कि अब तक सफलतम तीस घंटे पूर्ण हो चुके हैं। इस आयोजन में नगर लखीमपुर से राम मोहन गुप्त 'अमर', सहित जनपद खीरी के कई अन्य साहित्यकार भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी काव्य रचनाओं को वर्चुअली प्रस्तुत करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments