Breaking

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

विशाल शोभा यात्रा से माधव नगर हुआ राम मय

प्रयागराज। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के  उपलक्ष्य में राम दरबार के सजे रथों , कतार बद्ध दो पहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी श्रृंखला तथा जय श्री राम के गगन भेदी नारों एवं  डीजे  तथा घोष   के साथ सैनिक बस्ती सैनिक शाखा की ओर से रविवार को   विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। सर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे   राम भक्तों से नगर एक बार राम मय हो गया।
सैनिक शाखा की योजना के अनुसार काली मंदिर भोला का पुरा से यह शोभा  यात्रा अपराह्न 1:00 बजे रवाना हुई। सबसे आगे दो पहिया वाहनों पर राम भक्त श्री राम के नारे लगाते हुए पूरे शोभायात्रा के दौरान राममय माहौल बना दिए उसके पीछे डी जे के राम भक्ति के गानों हजारों की संख्या में झूमते राम भक्त दुर्गा पूजा पार्क, प्रीतम नगर से जी टी रोड सुलेम सराय होते हुए धर्मवीर मार्ग से रमन का पूरा , काली मंदिर से आगे बढ़कर भैरो बाबा मंदिर सैनिक कॉलोनी में जा कर समाप्त हुआ।मार्ग में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। तैयार रहना श्री राम भक्तों तुम्हें अयोध्या बुला रही है तथा घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गये। बीच बीच शोभायात्रा को महिलाओं एवम बहनों से राम दरबार की आरती ओर पूजन किया। आम नागरिकों के द्वारा अपने छतों से फूलों की पंखुड़ियों से यात्रा का स्वागत किया गया। 
शोभायात्रा में राज कुमार, राजकरण कुशवाहा, प्रदीप तिवारी अधिवक्ता, राहुल त्रिपाठी, उग्रसेन पाण्डेय, श्याम सुंदर, संतोष तिवारी, कृष्ण मनोहर तिवारी, रमेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह  समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेवक एवं माता बहनें शामिल थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments