Breaking

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

T20 विश्वकप में युगांडा की एंट्री, सैलरी के बारे में जानकर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

युगांडा पहली बार 2024 में होने वाले T 20 वर्ल्ड कप में उतरा है। युगांडा ने जिम्बाब्वे जैसी अनुभवी टीम को हराकर ये मुकाम हासिल किया। T 20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी.इसमें युगांडा भी शामिल है।बता दें कि युगांडा की टीम ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय T 20 मैच 2019 में खेला था। सिर्फ पांच साल में युगांडा ने सीधे विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मगर क्या आप जानते हैं कि युगांडा टीम के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है? उन्हें दो जून की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।जानकारी के अनुसार, युगांडा टीम के खिलाड़ियों को 2020 में केवल 6000 हजार मासिक वेतन मिल रहा था। कोविड के कारण उन्हें कम वेतन दिया जा रहा था। अब उनकी सैलरी बढ़ा दी गई है और खिलाड़ियों को हर मैच के लिए 8200 रुपए दिए जाते हैं। 
T 20 वर्ल्ड कप 2024, 4 जून से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज दो देशों में खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments