Breaking

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

जेसी राम मोहन गुप्त ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता जेसीआई इंडिया का अति प्रतिष्ठित "भरत अवार्ड"

लखीमपुर खीरी। जेसीआई लखीमपुर खीरी के पूर्वाध्यक्ष, मण्डल तीन के पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेएफपी जेसी राम मोहन गुप्त ने जेसीआई इंडिया के अति प्रतिष्ठित भरत अवार्ड को जीत कर लखीमपुर नगर और निज संगठन का नाम रोशन किया है।

बैंगलोर में चल रहे जेसीआई इंडिया जेसीज के 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्पूर्ण देश से आए जेसी सदस्यों के मध्य स्थानीय अध्याय के अध्यक्ष जेसी सौरभ गुप्त ने जेसी राम मोहन गुप्त के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के कार्तिकेयन के हाथों से उपरोक्त राष्ट्रीय पुरस्कार 'भरत अवार्ड की विजेता ट्राफी' प्राप्त की।

पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरत शाह की स्मृति में प्रारंभ किए गए अति विशिष्ट भरत अवार्ड को विगत 42 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संगठन जेसीआई से एक समर्पित जेसी के रूप में जुड़ाव, 33 वर्षों के प्रशिक्षकीय सहयोग और समर्पण के प्रतिफल में जेसी राम मोहन गुप्त ने विभिन्न दावेदारों के मध्य राष्ट्रीय स्तर पर विजित किया है। इससे पूर्व भी जेसी गुप्त को उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित रवि पुरस्कार, द्रोणाचार्य अवार्ड सहित अनेकों पुरस्कार एवं मान्यताएं प्राप्त कर चुके हैं। भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त, विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक संगठनों से जुड़े जेसी राम मोहन गुप्त श्रेष्ठ कार्यक्रम संचालक, समाजसेवी, साहित्यकार और प्रेरक प्रशिक्षक के रूप में ख्याति लब्ध हैं।

जेसी राम मोहन गुप्त द्वारा राष्ट्रीय स्तर गौरवपूर्ण भरत अवार्ड विजित करने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत एन आचार्य, राष्ट्रीय निदेशक प्रबंध गुरदित्त सिंह सैमी, मंडलाध्यक्ष अभिनव चौरसिया, अध्यक्ष जेसी सौरभ गुप्ता, श्रीनिवास पाण्डेय, अनिल सिंह, राधे रमन जायसवाल, मनोज टंडन, आलोक सेठ, गुलाम साबिर, रीना अग्रवाल, पायल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, डा प्रदीप टंडन, आनंद अवस्थी, विशाल सेठ, तुषार गर्ग, अमित मिश्र, कुलदीप गुप्ता, योगेश जोशी, कनिष्क बरनवाल, केवल कृष्ण, श्रवण शर्मा, अतिन गर्ग, अर्जित अग्रवाल, अमर सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, रामजी पुरी, शुभम टंडन, कुशाग्र अग्रवाल, दिलीप बरनवाल, अमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राहुल माथुर, आलोक कुमार शुक्ला, लेखनी सेठ, पूजा पुरी, मंजू बरनवाल, मीता गर्ग, कविता अग्रवाल, कंवलजीत चावला, शेफाली कृष्ण, अलका अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, नैना गुप्ता, राखी गुप्ता, श्रुति गुप्ता, डा आशुतोष कुमार गुप्त, गौरव गुप्त, प्रवीण गुप्त, मिथलेश गुप्त, राजीव कुमार, रवि गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सर्वेश कुमार शुक्ल, सुनील कुमार गुप्त, तुषार गुप्त, तरुण साहू, उत्तम गुप्ता, विनीत दीक्षित, प्रमोद शर्मा, शिरोमणि सिंह कनौजिया, विनोद कुमार छिब्बर, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, जीतेंद्र गुप्त, डा के के मिश्र, लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, पुष्कर राज, विनीत कुमार श्रीवास्तव, स्टेला क्रास्टा, एच एस पाहवा, सुशील गुप्ता, अनिल कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभेच्छाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments