Breaking

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

सदर विधायक ने झंडी दिखाकर नुक्कड़ नाटक वैन को किया रवाना

● नुक्कड़ नाटकों द्वारा दिया जायेगा बालिका शिक्षा को बढ़ावा

            लखीमपुर।  बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बालिकाओं की शिक्षा के लिए माता पिता को जागरूक करने के साथ ही विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनसुचना विभाग मे पंजीकृत श्रीमंत धरोहर सांस्कृतिक दल ग्राम मान्योरा को राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी मे 08 दिसम्बर 2023 से 08 जनवरी 2024 तक अनुबंधित किया गया है।
            सदर विधायक योगेश वर्मा , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  प्रवीण कुमार तिवारी, प्राचार्य डायट  बृजभूषण चौधरी द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का शुभारम्भ लालपुर स्टेडियम लखीमपुर मे किया गया।
          जिला समन्वयक बालिका शिक्षा  रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनाँक 08 दिसम्बर 2023 से आरम्भ होकर यह कार्यक्रम लगभग 08 जनवरी 2024 तक जनपद के विभिन्न गावों मे समग्र शिक्षा अभियान की सभी योजनाओं के बारे मे जन समुदाय को जागरूक करेंगे।
श्रीमंत धरोहर सांस्कृतिक दल ग्राम मान्योरा संस्था जनपद की कार्ययोजना के अनुसार एक दिन मे 2 स्थान पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देगी, एक ब्लॉक् मे कुल 4 स्थानों पर प्रदर्शन किया जायेगा। इस प्रकार जनपद के लगभग 60 गावों को अच्छादित किया जायेगा। इसके सफल संचालन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी और समस्त  सम्बंधित शिक्षकों को कार्यक्रम प्रभारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैँ। जिले में कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला संभल में बालिका शिक्षा समिति रेनू श्रीवास्तव की देखरेख में किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments