Breaking

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

साहित्यिक मंच "चेतना" के विशेष सम्मान से विभूषित हुए लखीमपुर के राममोहन गुप्त, साहित्यजगत में दौड़ी हर्ष की लहर

● साहित्य जगत में दौड़ी हर्ष की लहर ● लगा बधाइयों का तांता

लखीमपुर। चेतना मंच साझा संग्रह के संस्मरण "यादों का कारवां" हेतु दिए गए सहयोग, समय और सृजन के लिए राम मोहन गुप्त को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। श्री गुप्त को मिले इस सम्मान से साहित्य जगत में हर्ष की लहर दौड़ गयी है। 

उल्लेखनीय है कि नगर के सुपरिचित समाजसेवी, साहित्यकार राम मोहन गुप्त को चेतना किस्से, कहानियां कविताएं मंच और फ्लोरेंट पब्लिकेशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित साझा संस्मरण  "यादों का कारवां" में सपरिचय प्रकाशित रचनाओं "हमारा जन्म दिन और हम", "जब कुछ न  था सब कुछ था", "जीवन पाठ", "उम्र पचास की और लगता नहीं" के प्रकाशन पर "प्रशस्ति पत्र" और संकलन पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यादों का कारवां संस्मरण संग्रह की संपादक प्रिय गहलौत, चेतना साहित्यिक मंच की चेतना लवास, मोनिका सिंह, मीना सिंह 'मीन' तथा विश्वनाथ मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र में श्रीगुप्त को, उनकी रचनाओं, समय और प्रदत्त सहयोग के लिए सम्मानित करते हुए शुभेच्छाएं दीं गई हैं। राम मोहन गुप्त 'अमर' नाम से साहित्य सृजन करने वाले सेवानिवृत्त स्टेट बैंक कर्मी, प्रेरक प्रशिक्षक श्रीगुप्त इससे पूर्व विभिन्न संयुक्त काव्य संकलनों में प्रकाशित एवं मंचों द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं, साथ ही श्रीगुप्त की दो पुस्तकें  'स्वप्न हुए साकार' एकल काव्य संकलन और स्वयं की पहचान कराती प्रेरक पुस्तक 'तू ही...तेरा सारथी' प्रकाशित हो चुकी हैं। 

श्री गुप्त को प्राप्त उपरोक्त प्रशस्ति और सम्मान के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए गोविन्द गुप्त, अभय गुप्ता, अरविन्द कुमार गुप्त, सुनील त्रिवेदी, देवेश गुप्ता, डा रुपक टंडन, डा वी बी धुरिया, आरती श्रीवास्तव, कुमकुम गुप्ता, मनीषा गुप्ता, अंजलि गोयल, वर्षा तुलस्यान, स्मृति गुप्ता, पारुल गुप्ता, मयूरी नागर, अनिल श्रीवास्तव, जोगेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रवीण गुप्ता, स्टेला क्रास्टा, सुदीप कुलश्रेष्ठ, विजय गुप्ता, विपुल सेठ,अंकित जुनेजा, शिवम सिंह, नवीन गुप्ता, अजय गुप्ता, शीलू गुप्ता, के पी पप्पू, रूपेश जायसवाल, श्रीनिवास पाण्डेय, अनिल जाजोदिया, डा देवकी नंदन मालपानी, मोती सागर बसैया, अशोक अग्रवाल, डा आशुतोष गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रमन चंद्र श्रेष्ठ, नीति गुप्ता, मीता गर्ग, शालिनी टंडन, रचना खेतान, अर्चना गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता, रीना गुप्ता, श्रुति गुप्ता, राखी गुप्ता, नीलम करन, सुनीता उपाध्याय, मीनाक्षी जैन, निशा, रेनू आदर्श, वासिफ खान, अमनदीप सिंह, दिलीप बरनवाल, सौरभ गुप्ता, राहुल माथुर, कुशाग्र अग्रवाल, अमित मिश्र, तुषार गर्ग, दिनेश गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, रजत शेखर, मनीष बरनवाल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अर्चित महेंद्र, आलोक शुक्ला, अमित अग्रवाल, रामकृष्ण मिश्र, पंकज पुरी,उत्तम गुप्ता, तरुण साहू, तुषार गुप्ता, सुनील गुप्ता, अरुण गुप्ता, महावीर प्रसाद आदि ने बधाईयां देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments