Breaking

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

कौशांबी / सबको देखा बार बार अबकी बार किसान सरकार : डॉ निसार

 कौशाम्बी किसान क्रान्ति दल के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष डॉ निसार अहमद सिद्दीकी ने किसानों की बैठक किया।बैठक में क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए।जिलाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि हम किसान केवल राजनीति के कठपुतली बनकर रहगये है।सभी दलों ने किसानों के मदद से अपनी सरकार बनाई लेकिन किसी ने किसानों के हित की बात नही सुनी।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह ने किसान आयोग के गठन के लिये सभी को समर्थन दिया और किसानों का मत दिलाकर सरकारे बनवाई लेकिन सभी ने झूठा अस्वासन देकर अपनी उल्लू सीधा करने में मस्त रहे है।इसी लिये किसान क्रांति दल का निर्माण किया गया ताकि किसान अपना बहुमूल्य मत अपने ही किसान भाई को देकर अपनी सरकार बनाएगा।डॉ निसार ने कहा अब किसान बेवकूफ नही है वह जागरूक हो चुका है ।अब किसान किसी के बहकावे ने नही आएगा।वह अपना हित समझने में सक्षम है।डॉ निसार ने कहा किसान अपनी हक की लड़ाई खुद लड़ेगा।जब किसान धरती का छाती चिर कर अन्न पैदा कर सकता है तो किसान अपनी सरकार भी बना सकता है।
            बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानु के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष राजू सिंह,अयोध्या प्रसाद यादव,दिवाकर,हसनैन,सद्दाम,आदि किसान भाई एवम बहने उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments