Breaking

सोमवार, 18 दिसंबर 2023

नफीस बिरयानी की नैनी सेन्ट्रल जेल में तबीयत खराब

प्रयागराज।  बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी नफीस बिरयानी को नैनी सेन्ट्रल जेल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नफीस की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी नफीस बिरयानी का जेल के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। नफीस बिरयानी के माफिया अतीक अहमद के साथ भी संबंध हैं। सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
बताया जा रहा है कि आरोपी नफीस बिरयानी को कल रात से ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इलके बाद उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। करीब 24 घंटे जेल डॉक्टर के ऑब्जरवेशन के बाद आज शाम को उसे स्वरूप रानी अस्पताल के जेल वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं अब स्वरूप रानी अस्पताल के जेल वार्ड में ही उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नफीस बिरयानी को सांस लेने में दिक्कत थी और साथ ही उसमें अस्थमा के भी लक्षण दिखाई दे रहे थे। 
इन्हीं लक्षणों को देखते हुए उस डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। वहीं तबीयत में सुधार ना होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल नफीस बिरयानी की हालत खतरे से बाहर है। उसे जेल मैन्युअल प्रोटोकॉल के चलते अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया गया था। डॉक्टर ने बताया कि कल नफीस के अन्य सभी टेस्ट किए जाएंगे। अगर सभी रिपोर्ट नॉर्मल रही तो वापस नफीस को जेल में भेज दिया जाएगा। बता दें फिलहाल आरोपी नफीस बिरयानी को अस्पताल में ही रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments