उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल से 42 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। आर. एन. प्रसाद त्रिवेदी स्टेशन अधीक्षक/ अनवरगंज , बिरेन्द्र पाल सिंह लोको पायलट/टूंडला, राजेंद्र सिंह लोको पायलट/ टूंडला , रोशन लाल लोको पायलट /प्रयागराज , विनोद कुमार सिंह लोको पायलट/ कानपुर, जय प्रकाश स्टेशन अधीक्षक /बिन्दकी रोड , प्रदीप कुमार पॉइंट्समैन/कानपुर एवं अशोक कुमार पॉइंट्समैन/चकेरी को संरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा लेखा विभाग के सहयोग से 42 कर्मचारियों का समापन भुगतान तत्परता एवं समय पर सुनिश्चित किया गया, जिसके अंतर्गत कुल लगभग 19 करोड़ 91 लाख रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य संजय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे द्वारा समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान सहित सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया I अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की शुभ कामना दी I इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी आशीष शुक्ला /प्रयागराज मंडल एवं मंडल परिचालन प्रबंधक रतन झा /प्रयागराज मंडल आदि उपस्थित रहे I
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023
प्रयागराज मंडल में माह नवम्बर 2023 में 42 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments