● ठिठुरती ठंड को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ड़ॉ0 इरा श्रीवास्तव ने दिए अलाव जलाने के निर्देश
● नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आज से जलाए जाएंगे अलाव
दैनिक जनजागरण न्यूज, 12 दिसंबर, लखीमपुर। सिकुड़ती सर्दी को देखते हुए नगरवासियों की सर्दी से सुरक्षा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की शुरूआत करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आदेशित किया।
नगर के प्रमुख स्थल रेलवे स्टेशन, संकटा देवी चौराहा, सदर चौराहा, बस स्टेशन, धर्मशाला आदि आदि स्थानों को चिन्हित किया गया है।। डॉ इरा श्रीवास्तव ने बताया है कि अलाव हेतु लकड़ी ट्रांसपोर्टर नगर में एकत्रित कर ली गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर से ही अलाव हेतु लकड़ी वाहन से भेजी जाएगी। बताते चलें बीते दो दिनों से लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। बर्फीली हवाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने लिया यह जनकल्याणकारी निर्णय।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments