Breaking

गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

ठिठुरती ठंड में नगर के सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव, किया अलाव का निरीक्षण

● ठिठुरती ठंड में नगर के सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव

● किया अलाव का औचक निरीक्षण, ● भाव विभोर हुए तापते लोगों ने व्यक्त किया आभार

लखीमपुर। नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने किया अलाव का औचक निरीक्षण।
आम जनमानस हेतु सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए जलाव का स्थलीय निरीक्षण करने निकली नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने महिला अस्पताल, सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा, रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, हीरालाल धर्मशाला, रोडवेज बस स्टैंड आदि जगहों पर लगे अलाव का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान आमजनमानस का हाल जाना। अध्यक्ष को अपने बीच पाकर सिकुड़ती सर्दी से सुरक्षा के लिए अलाव तापते लोग भाव विभोर हो गए। उन्होंने नपाप अध्यक्ष को ह्रदय से धन्यवाद भी दिया। 

बताते चलें बीते मंगलवार को बढ़ी ठिठुरती ठंड के  बीच नगर वासियों की सर्दी से सुरक्षा के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अलाव जलाने के लिए निर्देशित किया था। फौरी तौर पर सक्रिय हुए पालिका परिषद कर्मचारियों ने नगर के कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments