सरायअकिल थाने के बसुहार गांव में शाम बाइक सवार पर गोली चलाई गई। हमले में युवक बाल-बाल बचा। सरायअकिल पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।बसुहार गांव निवासी आशुतोष मिश्रा पुत्र निर्भय मिश्रा शाम को चायपत्ती लेने के लिए बाजार गया था। वह चायपत्ती लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर राम प्रकाश त्रिपाठी के बाजरे के खेत में घात लगाकर बैठे लोगों ने चलती बाइक पर डंडे से प्रहार किया। बाइक से आशुतोष जैसे ही नीचे गिरा, खेत में छिपे लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।कई राउंड गोली चलाई गई। आशुतोष शोर मचाते हुए किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आशुतोष के परिवार के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। आशुतोष की मां सुनीता देवी ने गांव के ही सुनील दुबे, मनोज मिश्रा, विश्वास दुबे व एक अज्ञात के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए गए।
रविवार, 5 नवंबर 2023
Home
/
जनपद
/
प्रयागराज / घात लगाए बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज मामला जान हो जाएंगे हैरान
प्रयागराज / घात लगाए बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज मामला जान हो जाएंगे हैरान

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments