Breaking

शनिवार, 18 नवंबर 2023

सिपाही ने युवती से कहा कि उसकी सगाई के लिए जो मैरिज होम किया था, उसका बिल भुगतान करने चलते हैं

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही रहने वाले पीएसी के सिपाही पर मैरिज होम में ले जाकर दुराचार का आरोप लगाया है। जूतों से पिटाई की भी बात कही है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की युवती मोबाइल की दुकान पर काम करती है। वह गुरुवार शाम आठ बजे के बाद घर लौट रही थी। दुकान से करीब 200 मीटर निकली थी कि उसी के गांव का योगेश कुमार बाइक से वहां पहुंचा। वह पीएसी में सिपाही है। इस समय उसकी तैनाती कानपुर में है। युवती की सगाई हाल ही में हुई है।सिपाही ने युवती से कहा कि उसकी सगाई के लिए जो मैरिज होम किया था, उसका बिल भुगतान करने चलते हैं। युवती उसके साथ चल दी। युवती के अनुसार सिपाही उसे मैरिज होम में ले गया। मैरिज होम के कार्यालय में उस समय तीन युवक थे। एक युवक दोनों को कमरे में ले गया। इसके बाद बाहर आ गया। आरोप है कि सिपाही ने वहां युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।पीड़िता ने विरोध किया तो जूतों से उसकी पिटाई की। दुराचार किया। उसकी वीडियो भी बनाई। इसके कुछ देर बाद सिपाही उसे बाइक से ही घर छोड़ आया। शुक्रवार सुबह पीड़िता मंगेतर के साथ थाने पहुंची। मामले में महिला दरोगा को अपने बयान दर्ज कराए है। थाना मलपुरा प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments