आगरा के एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र में भाईदूज के दिन बुधवार को 11 वर्षीय बालिका हैवानियत का शिकार हो गई। बालिका घर के पास दुकान से सामान लेने जा रही थी। रास्ते में एक युवक मिला। उसे घसीटकर निर्माणाधीन मकान में ले गया। उसके साथ दुराचार किया। लहूलुहान हालत में बालिका घर लौटी। बेटी की हालत देखकर परिजन सहम गए। बालिका का एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपित पकड़ गया है।घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बालिका की मां को भाई दूज पर अपने मायके जाना था। कोई सामान चाहिए था। बेटी से कहा। बेटी घर से 100 मीटर दूर स्थित दुकान पर जा रही थी। रास्ते में प्रवीन निषाद मिला। उसे घसीटकर एक निर्माणाधीन घर में ले गया। वहां एक तख्त पड़ा था। बालिका के साथ दुराचार किया। बालिका घर लौटी तो उसके पकड़े खून से सने थे। यह देख परिजन घबरा गए। बेटी ने घरवालों को घटना बताई। वह बेहोश हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। बेटी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए।एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपित को गुरुवार को दबोच लिया गया। आरोपित विवाहित है। अपने जीजा के घर रहता है। उसके खिलाफ पुलिस के पास कई ठोस साक्ष्य हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
शुक्रवार, 17 नवंबर 2023
आगरा / भाई दूज के दिन 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म दुकान से सामान लेने निकली थी

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments