Breaking

शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

खीरी कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक का असामयिक निधन, हुई शोकसभा

लखीमपुर खीरी 17 नवंबर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक  जाहिद खॉ की आसामयिक मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पूरे राजस्व परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट में शोकसभा हुई, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों ने 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकसभा में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जाहिद खॉ, प्रधान सहायक, कलेक्ट्रेट की आकस्मिक मृत्यु पर हम सब कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारीगण काफी दुखी है तथा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है ईश्वर उनकी आत्मा को एवं शोक संतृप्त परिवार को इस आपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

शोक सभा में उपजिलाधिकारी राजीव निगम, ट्रेनी एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी खुशहाल सिंह, सुधीर सोनी, मो. सलीम, विवेक सक्सेना, न्याय सहायक द्वितीय सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments