● ओएसिसि वेनेशिया हाइट्स सोसायटी में हर्ष वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है नवरात्रि महापर्व
● विशाल कलश यात्रा निकाल कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया माता का दरबार
● आस्था के रंग में सराबोर नन्हे मुन्नों की धार्मिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
● महामयी के जयकारों से गुंजायमान हुआ आयोजन स्थल
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर साइट सी के आवासीय क्षेत्र में स्थित ओएसिसि वेनेशिया हाइट्स सोसायटी में पारंपरिक रूप से विशाल कलश यात्रा निकालकर हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। माता दरबार स्थापना के साथ ही वातावरण भक्तिमयी हो गया।
सोसायटी की श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तगणों ने विशाल कलश यात्रा निकाल कर आयोजन को भव्य व दिव्य बनाते हुए धार्मिक आयोजन की शुरुआत की। कलश यात्रा पूर्ण होने के पश्चात सिद्ध ब्राह्मणों ने पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता के दरबार की स्थापना करवाई। यह धार्मिक क्रियाओं से भरा यह कार्यक्रम नवरात्रि भर आस्था की छटा बिखेरेगा।
आज के कार्यक्रम में जयंत जैन, राजीव शर्मा, दिनेश शुक्ला, हिमांशु तिवारी, अविनाश सिंह, अजीत निगम, के.पी. ओझा, सिद्धार्थ दास गुप्ता सहित कई दर्जन स्थानीय श्रद्धालु सक्रिय रूप उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments