ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देर रात रबूपुरा थाना क्षेत्र में भीषणा सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वैन सवार लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात लगभग एक बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र के नोएडा से जेवर की ओर जीरो प्वॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायल हुए तीनों बच्चे हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments