Breaking

गुरुवार, 14 सितंबर 2023

हिंदी दिवस के अवसर पर देवनागरी सम्मान से विभूषित हुए लखीमपुर के राममोहन गुप्त

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा राजभाषा हिन्दी में काव्य सृजन एवं हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान के लिए हिन्दी दिवस के अवसर पर राम मोहन गुप्त को 'देवनागरी सम्मान' से सम्मानित किया गया है।

नगर के समाजसेवी, प्रशिक्षक, साहित्यकार एवं सेवानिवृत स्टेट बैंक कर्मी राम मोहन गुप्त 'अमर' को हिन्दी भाषा में अनवरत सृजन करने, इसके निरंतर प्रचार प्रसार करने और बुलंदी संस्था के विभिन्न आन लाईन आयोजन के लिए बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा ' देवनागरी सम्मान प्रशस्ति पत्र' प्रदान किया गया है। 

श्री गुप्त को इससे पूर्व कथाकुंज साहित्यिक सेवा परिषद, गूंज कलम, ईवा जिंदगी और काव्य कुमुद आदि मंचों द्वारा विभिन्न सम्मान और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं साथ ही राम मोहन गुप्त बुलंदी संस्था द्वारा hibआयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन इण्डिया वर्ल्ड रिकार्ड में भी सम्मिलित होकर लखीमपुर का नाम रोशन कर चुके हैं।
राम मोहन गुप्त 'अमर' के नाम से साहित्य सृजन कर रहे श्री गुप्त विभिन्न साहित्यिक संकलनों, पत्र - पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होते रहे हैं साथ ही त्वरित काव्य रचना, प्रेरक कोट्स के लिए भी जाने जाते हैं और समय समय पर विभिन्न आन लाईन मंचों पर काव्य पाठ सहभागिता, संचालन करते रहें हैं।

श्रीगुप्त को प्राप्त उपरोक्त सम्मान के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुनील बरतरिया, डा  आशुतोष गुप्त, गौरव गुप्त, अभिषेक गुप्त, डा अमित गुप्ता, विमल कुमार गुप्त, गोविंद गुप्त, प्रणीत अग्निहोत्री, श्रवण शर्मा, तुषार, योगेश जोशी, सौरभ गुप्त, कुशाग्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मीता गर्ग, कंवलजीत चावला, मीतिका गर्ग, अर्चना गुप्ता, रीना गुप्ता, सुनील कुमार बाथम, विनोद कुमार छिब्बर, नरेश श्रीवास्तव, के जी रस्तोगी, चंद्र शेखर मिश्र, गोपाल जी धवन, शिरोमणि सिंह कनौजिया, सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रवीण कुमार गुप्त, उत्तम कुमार, तरुण साहू, एच के भदौरिया आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभेच्छाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments