प्रयागराज। अयोध्या में ड्यूटी पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही के साथ सरयू एक्सप्रेस में बलात्कार और अर्धनग्न अवस्था में खून से सनी महिला पुलिस सिपाही के साथ दरिंदगी और इलाज के दौरान हुई मौत पर सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकत्रियों ने सिविल लाइंस गिरजाघर प्रदर्शन स्थल से सुभाष चौराहे तक विरोध मार्च निकाल कर जमकर नारेबाजी की।श्रीमती मंजू यादव ने योगी राज में महिलाओं पर आए दिन हो रही घिनौनी घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जम कर कोसा कहा प्रदेश में क़ानून का राज समाप्त हो गया है।अराजकता और अपराधियों का बोलबाला है।आम नागरिक तो नागरिक अब पुलिस के लोग भी वहशियों के निशाने पर हैं।सपा महिला सभा प्रयागराज इस घटना पर अपना रोष प्रकट करती है और सरकार से मांग करती है की बलात्कार पीड़िता तो अब इस संसार से अलवेदा कह गई लेकिन उसके परिजनों को न्याय मिलने तक हम सब आन्दोलन जारी रखेंगे।धरना स्थल से प्रदेश सरकार मुर्दाबाद योगी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार का नारा लगाते और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते महिलाओं और पुलिस प्रशासन के बीच छीना झपटी से कई महिलाएं चोटिल भी हो गई इसी बीच सिविल लाइंस पुलिस ने लगभग एक दर्जन महिलाओं व तीन युवा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंचे सपा महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट, सैय्यद मोहम्मद हामिद , मोहम्मद सऊद ,रफी अहमद , डॉ जमील अहमद ने थानाध्यक्ष से वार्ता कर सभी गिरफ्तार सपाइयों को सकुशल रिहा करवाया।गिरफ्तार महिलाओं में महानगर महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव , अंकिता श्रीवास्तव ,उर्मिला सिंह , लक्ष्मी यादव , सावित्री सिंह ,रीता मौर्या ,सुषमा यादव , खुशनुमा बानो ,कंचन श्रीवास्तव ,वंदना , कमलेश केसरवानी ,रेनू बाल्मिकी ,शिवा केसरवानी ,सद्दाम अन्सारी ,आयुश आदि रहे।वहीं विरोध प्रदर्शन में सपाइयों के साथ बड़ी संख्या में किसान महिलाओं ने भी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
मंगलवार, 5 सितंबर 2023
Home
/
जनपद
/
महिला सिपाही से बलात्कार और इलाज के दौरान मौत पर भड़की सपा महिला सभा - निकाला विरोध मार्च
महिला सिपाही से बलात्कार और इलाज के दौरान मौत पर भड़की सपा महिला सभा - निकाला विरोध मार्च

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments