Breaking

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

1 अक्टूबर दिल्ली चलो महारैली के शंखनाद से संपन्न हुई अटेवा की बैठक

पेंशन शंखनाद महारैली के लिए अटेवा की हुई समीक्षा बैठक

 लखीमपुर खीरी। 01 अक्टूबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली की तैयारी की समीक्षा के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच लखीमपुर की बैठक गुरुनानक इंटर कॉलेज में जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अटेवा लखीमपुर के जिला सह संयोजक ओमप्रकाश का स्वागत किया गया। 

बैठक के मुख्य अतिथि अटेवा प्रदेश सलाहकार ओमप्रकाश कनौजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक/कर्मचारियों का संवैधानिक हक है और सभी को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजय बन्धु के नेतृत्व में पेंशन बहाली के लिए पूरे देश मे आंदोलन चल रहा है जिसके परिणाम स्वरूप राजस्थान,छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल में पेंशन बहाल हो चुकी है। जब तक देशभर में पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक संघर्ष चलेगा और वोट फ़ॉर ओपीएस का नारा चलेगा।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए अटेवा लगातार संघर्षरत है और 01 अक्टूबर को दिल्ली में पेंशन शंखनाद महारैली होगी, जिसमें 10 लाख से ज्यादा शिक्षक/कर्मचारी अपनी ताकत दिखायेंगे।
अटेवा लखनऊ मंडल अध्यक्ष डॉ0 आशीष वर्मा ने कहा कि सरकार बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था जबरन थोप रही है, जिस पर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
बैठक में जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने कहा 01 अक्टूबर की दिल्ली महारैली में जनपद लखीमपुर से दिल्ली जाने की तैयारी को लेकर ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद से ट्रेन, बस और निजी साधनों से दिल्ली चलेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जनपद व ब्लॉक पदाधिकारियों को सौंपी गई। उन्होंने सभी से दिल्ली चलने की अपील की।
बैठक में अटेवा नगर इकाई का गठन किया गया।जिसका अध्यक्ष संजय कुमार को मनोनीत किया गया व सयोजिका सितांशु वर्मा को बनाया गया।  उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लाकों में  क्रमशः प्रथम रमियाबेहड़, द्वितीय निघासन तथा तृतीय स्थान प्राप्त कुम्भी ब्लॉक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदीय महामंत्री मनोज वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बैठक को हरदोई जिलाध्यक्ष डॉ0 जैनुल खान, मण्डल कैडर प्रभारी अजय वशिष्ठ, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,रूप सिंह यादव, फरमान अली, सुरेन्द्र मौर्य आदि ने संबोधित करते हुए सभी अधिकाधिक संख्या में दिल्ली चलने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन डॉ0 कंल किशोर मौर्य व राजेश पाण्डेय ने किया।
बैठक में महामंत्री मनोज वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, सलाहकार संतोष वर्मा, नीलम राज, बलवीर यादव, सुरेन्द्र मौर्य, लक्ष्मी नरायन दीक्षित, प्रमोद वर्मा, अवधेश प्रताप सिंह, ताड़केश्वर राय, वीरेन्द्र वर्मा, जावेद अख्तर, राजेश वर्मा, रामानुज वर्मा, कमलेश यादव, अंजनी वर्मा, परगट सिंह, संजय वर्मा,  राजीव वर्मा, आनंद पाल, शीतांशु वर्मा, त्रिलोकी राज , प्रफुल्ल भारती, गौरव, अमित सिंह, दिलीप सिंह, वेद प्रकाश आदि सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments