Breaking

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

बिहार नालंदा शोभा सम्राट थियेटर के बाहर महिलाओं से छेड़खानी, मनचलों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार नालंदा  शोभा सम्राट थियेटर के बाहर महिलाओं से छेड़खानी, मनचलों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज


बिहार के नालंदा के राजगीर मलमास मेला में आज बुधवार थिएटर के बाहर महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसके बाद मनचलों पर पुलिस ने लाठियां चटकाई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। नालंदा राजगीर में 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक चलने वाले राजकीय मलमास मेले के आखिरी दिन आज हंगामा मच गया। भीड़ पर बीती रात पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल मेले में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे थे, अच्छी खासी भीड़ हो रही थी। वहीं, मनोरंजन के लिए तीन थिएटर भी लगाए गए थे, शोभा सम्राट थियेटर के बाहर कुछ मनचले भीड़ में आने जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे।इस बात की सूचना मेले में बनाए गए नियंत्रण कक्ष को दी गई, इसके बाद राजगीर एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मनचलों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया, और वहीं 6 से ज्यादा मनचलों को हिरासत में भी लिया गया है।दरअसल पिछले कुछ दिनों से थिएटर के बाहर मनचलों द्वारा हुड़दंग किया जा रहा था। बीती रात छेड़खानी की बात सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और हुड़दंग कर रहे लोगों पर लाठियां चटका दी। मेले में लाखों की संख्या में प्रतिदिन पर्यटक एवं श्रद्धालु कुंड स्नान एवं मेले में लगाए गए खेल तमाशों का लुफ्त उठाने पहुंच रहे हैं।
हालांकि राजकीय राजगीर मलमास मेला के आखिरी दिन जिला प्रशासन इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर कोशिश करती रही। मलमास मेले में इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 4.5 करोड़ से ऊपर श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचे तो वहीं कुंड स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 2 करोड़ के पार रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments