● चिल्ड्रेन्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
● भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा ने विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों एवं मेधावियों को सम्मानित कर किया ऊर्जित
लखीमपुर । भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी द्वारा संस्था के राष्ट्रीय कार्यक्रमों की श्रंखला में "गुरु वन्दन- छात्र अभिनन्दन" कार्यक्रम लखीमपुर के चिल्ड्रेन्स एकेडमी विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रबन्ध निदेशिका कुमुद गोविल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पी०सी०गोविल व विद्यालय प्रधानाचार्य कमल शर्मा सम्मिलित हुयीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा की गई। संस्था सचिव रूपाली शुक्ला द्वारा वन्दे मातरम् गान एवं भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के स्मरण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। संस्थाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह ने कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डालते हुए गुरु महिमा की वृहद व्याख्या के साथ गुरु-शिष्य परम्परा के विषय में भी विचार व्यक्त किये। उक्त कार्यक्रम के तहत आदर्श शिक्षक सम्मान विद्यालय के कर्मठ शिक्षक अमलन मैत्रा व आलोक कुमार मिश्रा को दिया गया। इन शिक्षकों के नाम की घोषणा होते ही छात्र-छात्राओं से भरे सभागार में करतल ध्वनि देर तक गूंजती रही। शिक्षक द्वय द्वारा अपने उद्गार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। इसी क्रम में मेधावी छात्र सम्मान से कक्षा 12 के सर्वाधिक अंकधारी छात्र अग्रिम मिश्रा, कक्षा 10 के टापर अविरल वर्मा, खेल प्रतिभा हेतु उवैश खान के साथ आल राउंडर प्रतिभा के धनी श्वेतांक अवस्थी व सार्थक सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विषय में मुख्य अतिथि श्रीमती गोविल एवं प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्था सचिव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए राष्ट्रीय प्रेम व नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव रूपाली शुक्ला, महिला संयोजिका वर्षा सक्सेना, उपाध्यक्ष सुनीता शुक्ला, संगठन सचिव सांची माथुर, निधि गुप्ता, नीलम गुप्ता, माला शास्त्री, मोनी पाण्डेय, नवीन सक्सेना, आलोक शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता के साथ विद्यालय प्रबंधन से प्रेरणा मैम, शिक्षक समुदाय से आशीष कुमार माथुर, मोहनी देवी सिंह, अमित कुमार मिश्रा, विनय मिश्रा, पंकज गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, दिव्या गुप्ता, सोनम सिंह, आकांक्षा तिवारी, रीना राय, पूनम अवस्थी, पूर्वी श्रीवास्तव, प्रियंका मिश्रा, ज्योति जायसवाल, मेघा जैन, समर्थ गुप्ता, प्रभजीत सिंह, अमलन मैत्रा, आलोक कुमार मिश्रा, सुधीर तिवारी, अभिजीत मिश्रा, नागेन्द्र यादव, नैमिष वर्मा के साथ भारी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ विद्यालय को भारतीय संस्कृति को दर्शाता स्मृति प्रतीक भेंट किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था सचिव रूपाली शुक्ला द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments