Breaking

मंगलवार, 29 अगस्त 2023

चांद का तापमान कर रहा है हैरान, जानिए दूसरे प्लानेट्स का क्या है हाल

चांद का तापमान कर रहा है हैरान, जानिए दूसरे प्लानेट्स का क्या है हाल, इस ग्रह पर जाने वाले तो जल जाएंगे

 अंतरिक्ष की दुनिया इतने रहस्यों से भरी हुई है कि हमें उसे समझने में न जाने कितने साल लग चुके हैं और न जाने कितने साल लग जाएंगे. रोज़ाना इससे जुड़ी हुई जानकारियां स्पेस एजेंसियां जुटाती रहती हैं, फिर भी ये कम ही हैं। इसी कड़ी में भारत के चंद्रयान -3 मिशन ने भी महत्वपूर्ण सूचनाएं भेजनी शुरू कर दी हैं. इनमें से एक है चांद का तापमान, जो उम्मीद से काफी ज्यादा निकला है।चांद सौर मंडल का पांचवां सबसे बड़ा उपग्रह है. यहां भेजे गए चंद्रयान -3 के मुताबिक चांद का तापमान 70 डिग्री सेंटीग्रेड है, जबकि वैज्ञानिकों को इसके 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक होने की उम्मीद थी. ये तो बात रही सौर मंडल के उपग्रह की. चलिए आज हम आपको उन 9 ग्रहों के तापमान की जानकारी देते हैं, जो अंतरिक्ष में मौजूद हैं और जहां इंसान जीवन की तलाश में लगा हुआ है।

9 ग्रहों का न्यूनतम तापमान 

NASA Planetary Fact Sheet की ओर से 15 फरवरी, 2022 को पब्लिश किए गए दस्तावेज़ के मुताबिक अंतरिक्ष में मौजूद 9 ग्रहों का तापमान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। कुछ तो इसमें जला देने की क्षमता रखते हैं तो कुछ जमा देने की. सिर्फ पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है, जहां रहने लायक तापमान भी है और माहौल भी। पृथ्वी का तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड (59°F) है, जो जीवन के लिए आदर्श परिस्थिति कही जा सकती है. दूसरा ग्रह मंगल है, जहां जीवन की तलाश की जा रही है. आपको बता दें कि इसका तापमान -65 डिग्री सेंटीग्रेड (-85°F) है, जो रहने के लिए काफी कम है। जुपिटर का तापमान -110 डिग्री सेंटीग्रेड यानि -166°F है, वहीं सबसे खूबसूरत दिखने वाला ग्रह शनि का तापमान -140 डिग्री सेंटीग्रेड (-220°F)है. सातवें ग्रह यूरेनस को तो बर्फ का गोला ही कहा जाता है क्योंकि इसका तापमान -195 डिग्री सेंटीग्रेड यानि -320°F है. यही हाल नेपच्यून और प्लूटो का भी है, जहां क्रमश: -200 डिग्री सेंटीग्रेड और -225 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रहता है. साधारण भाषा में कहें तो यहां जाया ही नहीं जा सकता।

इस ग्रह पर तो जलकर हो जाएंगे राख 

ये तो बात जमाने वाले ग्रहों की हो गई. सौर मंडल में दो ऐसे ग्रह भी हैं, जहां खड़े होने की भी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं. इनमें से एक ग्रह है मर्क्यूरी, जहां तापमान 167 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है और दूसरा ग्रह है वीनस यानि शुक्र, जहां तापमान 464 डिग्री सेंटीग्रेड है. यहां तो खड़े होने की भी कल्पना नहीं की जा सकती है क्योंकि ये सूर्य के सबसे नज़दीक है और कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा यहां सबसे ज्यादा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments