Breaking

शनिवार, 8 जुलाई 2023

प्रयागराज जिला महिला व्यापार मंडल की ओर से स्मार्ट सिटी को नेकी की दीवार समर्पित

प्रयागराज जिला महिला व्यापार मंडल की ओर से स्मार्ट सिटी को नेकी की दीवार समर्पित की जा रही है, स्मार्ट सिटी टेक्निकल प्रोजेक्ट मैनेजर श्री संजीव सिन्हा द्वारा इसका उद्घाटन सुभाष चौराहे पर हुआ। उनके साथ प्रयाग व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राणा चावला,सिविल लाइन्स व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सुशील खरबंदा ने भी फीता काट कर नेकी की दीवार का उद्घाटन किया।पार्षद साहिल अरोरा,पार्षद अमित सिंह बबलू,पार्षद बबलू रघुवंशी, शैलेंद्र सिंह ने इस नेक पहल में जिला महिला व्यापार मंडल को प्रोत्साहित किया।नेकी की दीवार पर आप अपनी आवश्यकता अनुसार कुछ भी दान कर सकते है ।कपड़े,जूते,फैंसी वस्तुएं , किताबे,इत्यादि जो भी वस्तु आपके उपयोग में न हो उससे आप यह आ कर दान कर सकते है। जो सुख की अनुभूति, दान करके होती है, किसी भी और कृत्य से नहीं होती है।जिलाध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान, महासचिव श्रीमती पल्लवी अरोरा, रागिनी चंदेल ,रंजना मिश्रा,वंदना त्रिपाठी,रिशु मिश्रा, शिवानी साध, रूपाली सरकार, मालती केसरवानी , निक्की, रेहाना खान,शबाना दिव्या अग्रवाल प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री श्री सुहैल खान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी, राजीव नय्यर,अनिमेष अग्रवाल, अखिलेश सिंह,धनंजय सिंह, दिनेश सिंह,शिव शंकर सिंह, डा सुभाष यादव, शशांक जैन,गुफरान अहमद, शाहिद कमल बबलू, हरजिंदर सिंह, रणबीर सिंह,रौनक गुप्ता,चेतन,पवन पांडेय,अतुल, अकरम शगुन केसरवानी ,संजीव लोगानी,महिला व्यापार मंडल के इस भव्य आयोजन में सम्मिलित हुए और इसको सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments