Breaking

बुधवार, 26 जुलाई 2023

भारत विकास परिषद का "गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम पहुंचा अजमानी पब्लिक स्कूल एवं महेंद्र शिक्षण संस्थान

भारत विकास परिषद का "गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम पहुंचा अजमानी पब्लिक स्कूल एवं महेंद्र शिक्षण संस्थान

● किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

आज अजमानी पब्लिक स्कूल एवम् महेन्द्र शिक्षण संस्थान  में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ् भारतमाता एवँ स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पार्चन से हुआ।

अजमानी पब्लिक स्कूल  में संस्थाध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह ने परिषद का परिचय देते हुए सभी  विद्यार्थियों को अनुशासन, गुरुओं एवं माता पिता का सम्मान, स्वच्छता और नशामुक्ति सम्बन्धी परिषद द्वारा अधिकृत प्रारूप के  अनुसार शपथ दिलाई गई।उधर महेन्द्र शिक्षण संस्थान में हरि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा परिषद का उद्देश्य, परिचय एवं गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। संस्था सचिव डॉ प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा अजमानी पब्लिक स्कूल में एवं प्रबोध कुमार शुक्ला द्वारा महेन्द्र शिक्षण संस्थान में  सभी उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत शपथ दिलाई गई। बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। हाईस्कूल मेधावी शिव्यांशी पांडेय, इंटरमीडिएट मेधावी अनाध्या सिंह, अमन वर्मा, अनुश्री वर्मा, सर्वोत्कृष्ट छात्र सम्मान से आशी रस्तोगी , आदर्श शिक्षक सम्मान से वैशाली मिश्रा, रश्मि शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह, सचिव डॉ.प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामजन्म बरनवाल, कार्यक्रम संयोजक मधुलिका त्रिपाठी, महिला संयोजिका रेखा शुक्ला, छोटे लाल जी, पूर्व सचिव उमा पितरिया,प्रांतीय संयोजक नरेश चंद्र वर्मा, सतीश टंडन, ज्ञानेन्द्र सक्सेना ,संजय अग्रवाल,हरी प्रकाश त्रिपाठी, प्रबोध कुमार शुक्ला,राम बहादुर मित्रा, नवीन सदस्य व अजमानी पब्लिक स्कूल के प्रशासक जीतेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. मंजू पाठक ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments