Breaking

मंगलवार, 25 जुलाई 2023

लखीमपुर / कटान का दर्द झेल रहे पीड़ितों का दर्द सांझा करने पहुँची रेडक्रॉस, बांटी मुस्कान


इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी ने प्राथमिक चिकित्सा के साथ कटान पीड़ितों को बाढ़ से बचाव हेतु किया जागरूक

लखीमपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी दस सदस्यीय टीम बाढ़ प्रभावित ग्राम मझरी अहिराना, पंचायत करधैयां  मानपुर ब्लॉक  फूलबेहड़ पहुँची। अपने हाँथ से कटान के डर से अपने मकान को तोड़ते परिवार, चहरे पर भूख की उदासी लिए ईंटे ढोते मासूम बच्चे,  बुजुर्गों की कटान में चले गए अपने घरौदे को ढूढती हताशा भरी निगाहें सबकुछ असहनीय था। 

रेडक्रॉस खीरी सचिव आरती श्रीवास्तव ने कटान पीड़ितों से उनकी प्राथमिक आवश्यकताओं की जानकारी ली जिसमें पीड़ितों ने त्रिपाल, मच्छरदानी , सोलर लाइट, राशन आदि की त्वरित आवश्यकता बताई, सचिव आरती श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को डॉ हिमाबिन्दु नाइक महासचिव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा लखनऊ से बातचीत कर राहत सामग्री मंगवाकर जल्द से जल्द कटान पीड़ितों तक पहुचाने का आश्वासन दिया।

 रेडक्रॉस टीम द्वारा कटान पीड़ित परिवारों से संवाद स्थापित किया गया, उन्हें बाढ़ के दौरान बचाव के तरीके बताए गए। डॉ विजय यादव लाइफ मेंबर रेडक्रॉस द्वारा साँप आदि के काटने में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस लखीमपुर खीरी टीम के द्वारा साइकोलॉजिकल सपोर्ट के साथ -साथ कटान पीड़ित परिवारों को हाइजीन किट व साबुन भेंट किये गए साथ ही भूखें बच्चों को लंच बॉक्स भी दिये गए। 

इस सर्वेक्षण के दौरान रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ विजय यादव, नायब तहसीलदार, प्रबंध समिति सदस्य अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, आजीवन सदस्य वीरेंद्र सिंह, स्वयमसेवी हर्यंक सिंह, अमर नाथ शुक्ला, निकिता सिंह, पूजा सिंह, शुभम सिंह, बबिता सक्सेना आदि लोग शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments