Breaking

शनिवार, 22 जुलाई 2023

लखीमपुर / भारत विकास परिषद का गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन कार्यक्रम पहुंचा सी बी सिंह गौर इंटर कॉलेज

लखीमपुर। भारत विकास परिषद लखीमपुर खीरी द्वारा सीबीसिंह गौर इंटर कॉलेज के मेधावियों  को मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र एवं  आदर्श शिक्षक सम्मान में ट्रॉफी व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
   उल्लेखनीय है कि परिषद के प्रांतीय निर्देशों पर निरन्तर चल रहे गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम की श्रृंखला के क्रम में आज 22/07/2023 को सी बी सिंह गौर इण्टर कॉलेज में गुरू वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
        कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गायन एवं भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुआ....

1. शौर्य श्रीवास्तव हाईस्कूल मेधावी छात्र सम्मान
2.मिन्नती चित्रांशी
इंटरमीडिएट मेधावी छात्रा सम्मान
3. सूर्यांश रस्तोगी
सर्वोत्कृष्ट छात्र सम्मान
4.अजय अस्थाना
आदर्श शिक्षक सम्मान
5. रानी शुक्ला ,    आदर्श शिक्षक सम्मान
              उपरोक्त छात्र/ छात्राओं को संस्था पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
      आदर्श शिक्षक सम्मान में शिक्षक/शिक्षिकाओं को  प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
       कार्यक्रम में भाविप लखीमपुर खीरी अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह, सचिव डॉ.प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामजन्म बरनवाल, कार्यक्रम संयोजक मधुलिका त्रिपाठी, महिला संयोजिका रेखा शुक्ला , पूर्व अध्यक्ष हरी प्रकाश त्रिपाठी, छोटेलाल, प्रबोध कुमार शुक्ला, एवं  नए सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
       कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य/प्रबंधक श्री गौर   ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments