Breaking

शुक्रवार, 23 जून 2023

प्रयागराज में STF ने पकड़ा नक़ली नोटों का सप्लायर

प्रयागराज एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को यमुनानगर के छिवकी स्टेशन के बाहर छिवकी रोड से एक जाली मुद्रा सप्लायर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 3.40 लाख रुपए बरामद किए गए। 25 हजार रुपए के इनामिया तस्कर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके गिरोह के बारे में अभी एसटीएफ पूछताछ कर रही है।
एसटीएफ के एसीपी नावेंदु सिंह ने बताया कि 22 जून को इंस्पेक्टर अनिल सिंह, एसआई वेद प्रकाश
 पांडे, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, प्रभंजन पांडे, पंकज तिवारी, कांस्टेबल किशनचंद की टीम ने छिवकी रेलवे स्टेशन के बाहर मुखबिर की सटीक सूचना पर विश्वजीत सरकार पुत्र गेंदू सरकार निवासी जयनपुर, वैष्णो नगर, मालदा, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक आधारकार्ड, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 1020 नकद बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि वह नकली नोटों का कारोबारी है। उस पर 25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके पास से 03.40 लाख रुपए नकली नोट बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक यह रुपए वह देने के लिए प्रयागराज आया था। पूछताछ में विश्वजीत ने बताया कि बरामद जाली नोट सुभाष मंडल द्वारा उसके माध्यम से मदनलाल व बबलू चौरसिया को मालदा में दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments