प्रयागराज संगम नगरी में औसत तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के बाद भी लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। आसपास के जिलों में बारिश होने से आद्रता बढ़ने से उमस भी परेशान करने लगी है। 3 दिन से आसमान में बादलों के बीच सूरज लुका-छुपी करते दिखाई दे रहे थे, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली हुई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 11 डिग्री सेल्सियस के अंतर होने के कारण रात में लोगों को दिन की अपेक्षा कम गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि तूफान बिपरजॉय का प्रयागराज में कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
शुक्रवार, 23 जून 2023
प्रयागराज में बिपरजॉय का असर नहीं, गर्मी बरकरार
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments