Breaking

शुक्रवार, 23 जून 2023

लखीमपुर / मां आदिशक्ति फाउंडेशन ने चेयरमैन की RRR मुहिम को गति, उपयोगी वस्तुएं पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

चैयरमैन डॉक्टर इरा श्रीवास्तव के करकमलों से उपयोगी वस्तुएं पाकर खिले आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के चेहरे

● बर्तन, खिलौने, वस्त्र आदि उपयोगी वस्तुओं को प्रदान कर फाउंडेशन ने किया चेयरमैन के सेवी हांथों को मजबूत

लखीमपुर। नगर पालिका परिषद लखीमपुर चेयरमैन डॉक्टर इरा श्रीवास्तव की प्रेरणादायी पहल RRR यानी "रिड्यूस रीयूज रीसायकल" मुहिम को गति देंते हुए आज मां आदिशक्ति फाउंडेशन ने वस्त्र, खिलौने, बर्तन आदि उपयोगी वस्तुएं नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन को सौंपी। 

उल्लेखनीय है कि नगर के आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों को मूलभूत वस्तुएं मुहैया कराने को लेकर चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव ने विजयोपरांत RRR मुहिम की शुरूआत करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं व सेवियों से आगे आने का आह्वान किया था। उनकी इस मुहिम से सक्षम लोगो की अतिरिक्त उपयोगी वस्तुएं अभावग्रस्त लोगों की बहू उपयोगी बन रही हैं। 

इसी क्रम में आज माँ आदिशक्ति फाउंडेशन की सेवियों ने साड़ी, सूट, टी शर्ट आदि से भरे थैले, बर्तन, खिलौने आदि चेयरमैन को उपलब्ध करवाकर RRR मुहिम को गति प्रदान की। चेयरमैन के कर कमलों से उपयोगी वस्तुएं पाकर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के चेहरे खिल उठे, महिलाओं ने चेयरमैन व फाउंडेशन पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।

 इस दौरान फाउंडेशन की सदस्यों ने चेयरमैन के करकमलों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को वस्त्र व दैनिक उपयोगी वस्तुएं भी वितरित कीं। इस अवसर पर फाउंडेशन की संरक्षक मधुलिका त्रिपाठी, सचिव रेणुका टण्डन, कोमल गुप्ता, रितिका पुरी, मीनाक्षी खन्ना, मधु गुप्ता, रेखा शुक्ला, सीमा सिंह, समीक्षा गुप्ता, नीति पुरी, सुमन वर्मा, पारुल शर्मा, मीना पांड्या सहित दर्जनों सेविकाएं सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments