Breaking

मंगलवार, 20 जून 2023

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित डॉ अशोक श्रीवास्तव का अभिनंदन कर नवरत्न सेवियों ने किया सम्मानित

    
नोएडा। सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे रही सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स के पदाधिकारियों द्वारा गत दिवस, डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

उल्लेखनीय है कि 4 दशकों से अधिक समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रहे डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव नवरत्न फाउंडेशन्स के संस्थापक व अध्यक्ष होने के अलावा दिल्ली/ एनसीआर की कई सामाजिक संस्थाओं से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से भी जुड़े हैं। अपनी प्रभावशाली व सम्मोहक आवाज की बदौलत वह "नोएडा की आवाज" के नाम से भी जाने जाते हैं। अभी हाल में ही इन्हें Socrates Social Research University द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। जिसके बाद से दिल्ली/एनसीआर में शुभकामनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

                  ● नवरत्न स्मृति चिन्ह
आज इसी क्रम में अपने अध्यक्ष डॉ श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने की खुशी में नवरत्न पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। गर्व की अनुभूति के साथ नवरत्न सेवियों ने नवरत्न अध्यक्ष डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
 इस अवसर पर सरंक्षक अरविंद श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, जमील अहमद, हेमंत, आर के सक्सेना, अनुरंज श्रीवास्तव, चितरंजन सक्सेना, शुभ्रांशु शेखर, विवेक श्रीवास्तव, मुरारी लाल श्रीवास्तव, अंशुमालि कृष्ण सिन्हा, चित्रांश शेखर धर, सोमेश्वर, मुरली आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments