Breaking

शुक्रवार, 23 जून 2023

प्रयागराज / रास्ते में बंधें भैंस को हटवाने को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

प्रयागराज थाना थरवई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा देवरिया में रास्ते में बंधें भैंस को हटवाने को लेकर युवक पर हुआ जानलेवा हमला सचिन देव दुबे पुत्र पारसनाथ दुबे पिछली बीती रात शाम को करीब 7: बजे बाजार से सब्जी लेकर अपने घर आ रहा था जैसे ही अपने गांव के यादव बस्ती के पास पहुंचा तो रास्ते में यादव लोग गाय भैंस बांध रखे थे जिससे रास्ता बाधित था सचिन दुबे ने वहां पर मौजूद अमृत लाल यादव पुत्र स्वर्गीय पृथ्वीपाल यादव से भैंस को हटाने के लिए कहा तो अमृतलाल आगबबूला होकर कहने लगा कि रास्ता तुम्हारे बाप का है जिस पर सचिन दुबे ने विरोध किया तो अमृतलाल के ललकार ने पर चंद्रपाल यादव पुत्र छोटेलाल रणविजय पुत्र श्री लाल शिवम पुत्र राजेंद्र राम सुरे मन प्यारेलाल करण बृजलाल महा पति यादव रंगबाज यादव आदि लाठी डंडा ईट पत्थर से सचिन दुबे पर हमला कर दिए जिससे सचिन दुबे का सर फट गया और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिजनों ने डायल  112 नंबर पर सूचना दिया तो मौके पर पुलिस आई सचिन की हालत गंभीर देख कर दवा इलाज कराने को कह कर पुलिस  मौके से चली गई परिजनों का कहना है कि सचिन दुबे की सब्जी व पैसा भी दबंगों ने छीन लिया व परिजन चाहते हैं पुलिस सचिन दुबे का मेडिकल कराकर दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments