Breaking

शुक्रवार, 23 जून 2023

प्रयागराज / बूंद-बूंद पानी को तरस रहे शंकरगढ़वासियों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन!

प्रयागराज।  शंकरगढ़ बूंद-बूंद पानी को तरस रहे शंकरगढ़ वासियों ने अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को जल निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तय प्रोग्राम के मुताबिक कस्बावासियों का जत्था आज सुबह कस्बा स्थित श्रीराम वाटिका में एकत्र हुआ। इसके बाद जल निगम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जल निगम के कार्यालय में पहुंचा।इस दौरान कस्बावासियों ने जल विभाग मुर्दाबाद, पाइपलाइन योजना में किए गए भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी उठाई। ठेकेदार के खिलाफ जांच की मांग की। व्यापार मंडल शंकरगढ़ के महामंत्री रतन केसरवानी ने बताया कि भीषण पेयजल संकट को देखते हुए आज समस्त कस्बावासी सुबह 10:00 बजे जल निगम शंकरगढ़ प्रांगण में पहुंच गए हैं, जहां शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। रतन केसरवानी ने कहा कि अब जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, वह लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments