● 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, अधिक जानकारी को देखे यूपीएसएलएसए की वेबसाइट
लखीमपुर खीरी 22 जून। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा 11 जिलों में अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है। जिसके सम्बन्ध में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्र०सचिव / सिविल जज (व०प्र०) ने दी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदकों की सुलभ सुविधा के लिए अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत के पद पर आवेदन के लिए जारी विज्ञापन की प्रतियां नोटिस बोर्ड, जिला जजी-खीरी, नोटिस बोर्ड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खीरी एवं जिला अधिवक्ता संघ नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया गया। इच्छुक आवेदक 28 जून से 31 जुलाई की सांय 05 बजे तक उक्त पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र 28 जून से प्रारम्भ होकर 31 जुलाई सांय 05:00 बजे तक है। इच्छुक आवेदन उक्त तिथियों के मध्य अपना आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते है व अधिक जानकारी के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकारिक वेब-साईट www.upslsa.up.nic.in पर जाकर उक्त पद के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments