Breaking

रविवार, 14 मई 2023

केंद्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ. के विद्यार्थियों ने भरी सफलता की उड़ान

 लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ. के विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। सत्र 2022-2023 के हाई स्कूल और इंटरमीडियट के परीक्षा परिणाम के संबंध में केंद्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ. लखनऊ के प्राचार्य  संजय कुमार  ने बताया कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.41% रहा, जबकि कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 97.69% रहा। अनुष्का दुबे ने सभी पांचों विषयों में ग्रेड ए1 हासिल करके बारहवीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया  किया । कक्षा 10 वीं में मुक्तेश तन्मय ने भी सभी पांचों विषयों में ग्रेड ए1 प्राप्त किया तथा  97.4% अंक (487/500) प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। मास्टर मुक्तेश तन्मय ने गणित और विज्ञान दोनों विषयों में 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।  
     प्राचार्य श्री कुमार ने बताया कि बारहवीं के विज्ञान वर्ग में अनुष्का दुबे  451/500 92.20% के साथ प्रथम स्थान पर, वाणिज्य वर्ग में हर्ष श्रीवास्तव 450/500- 90%-प्रथम स्थान पर, मानविकी वर्ग में  
सुश्री कृशिका ने 447/500- 89.4% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में मुक्तेश तन्मय- 487/500- 97.4%- प्रथम स्थान,  हर्षिता-475/500- 95%- द्वितीय स्थान और मास्टर जतिन प्रकाश- 466/500- 93.2%- तृतीय स्थान रहे।

    प्राचार्य संजय कुमार  ने सभी सफल विद्यार्थियों तथा विद्यालय अध्यापक/अध्यापिकाओं को बधाई तथा शुभकामनाएँ दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments