Breaking

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

सपा की मेयर उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने थामा भाजपा का दामन,डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

               ◆ यूपी निकाय चुनाव: 

 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है।सपा से मेयर उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया हैं।लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अर्चना वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। अर्चना वर्मा साल 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। अर्चना चार बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा के बेटे राजेश वर्मा की पत्नी हैं। राजेश वर्मा 2022 विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट से सपा उम्मीदवार थे।सपा ने 12 अप्रैल को मेयर उम्मीदवार के लिए अर्चना के नाम का ऐलान किया था।सपा के नेता और कार्यकर्ता अर्चना को चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुटे थे,लेकिन अर्चना ने अपना पाला बदल दिया। 
बता दें कि दो साल पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को इसी तरह तगड़ा झटका दिया था।ऐन मौके पर सपा उम्मीदवार वीनू सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया था।भाजपा उम्मीदवार ममता यादव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं थीं। निकाय चुनाव में भी भाजपा ने पुराने दांव से सपा को बड़ी पटखनी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments